जालौन: कुठौंद थाना पुलिस ने चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दूध डेयरी से चोरी की गई मशीनें बरामद
Jalaun, Jalaun | Apr 12, 2024 कुठौंद थाना पुलिस ने डेयरी से चोरी की गई मशीनों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि दो अज्ञात चोरों द्वारा उसकी दूध डेयरी से मशीनों को चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।