झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत झारदाग गांव में तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर छठ पूजा के बाद उस वक्त हुआ, जब चारों बच्चियां अपने घर से कपड़े धोने तालाब पर गई थीं।स्थानीय लोगों के अनुसार, कपड़े धोते समय एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह