बेगूसराय: भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने हड़ताली चौक पर किया धरना-प्रदर्शन, बलात्कारियों की गिरफ्तारी की मांग
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने हड़ताली चौक पर धरना-प्रदर्शन बुधवार की दोपहर 1:00 बजे किया. इस दौरान मुजफ्फरपुर की दलित छात्रा के साथ बलात्कार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि जिस छात्रा के साथ बलात्कार की घटना हुई उसकी मौत हो गई है.