भेलूपुर में मदरसे की लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित रेवड़ी तालाब स्थित मदरसे का लिफ्ट गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल शादी समारोह के दौरान दो युवक मदरसा पहुंचे थे जो लिफ्ट में सवार थे, अचानक से लिफ्ट का वायर टूट और वह नीचे गिर गया। घायल अवस्था में दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की दर्दनाक मौत हो गई।