पूंछरी क्षेत्र के समग्र और सुनियोजित विकास को लेकर मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने की, वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भी भाग लिया।