आमेर: शाहपुरा के डाक बंगला में विराटनगर के विधायक ने की जनसुनवाई
Amber, Jaipur | Jun 8, 2024 शाहपुरा के डाक बंगले में शनिवार को विराटनगर के विधायक कुलदीप धनकड़ ने जनसुनवाई की। इस दौरान आम जन के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक का माला व साफा पहनकर स्वागत सम्मान किया गया।