देहरादून: पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रेमनगर थाने में कांवड़ मेले में आए श्रद्धालुओं का फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
पुलिस अधीक्षक नगर ने कांवड़ मेले में आए श्रद्धालुओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान उन्हें भोजन, फल, पेय पदार्थ और मिष्ठान भी वितरित किए गए। श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। विभिन्न राज्यों से आए कांवड़ियों के लिए लगातार भंडारों का आयोजन किया जा रहा है.