लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को खुशी वाटिका कॉलोनी से गिरफ्तार किया
Loni, Ghaziabad | Mar 13, 2024 युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आसिफ निवासी अमित विहार कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी आसिफ को खुशी वाटिका कॉलोनी से गिरफ्तार किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।