लोनी: प्रशासनिक टीम ने लोनी तिराहा के पास सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाया, पुलिस तैनात रही
Loni, Ghaziabad | Mar 12, 2024 लोनी एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि लोनी तिराहा के पास कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर अभियान चलाया। सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाया, वहीं दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आगे सड़क पर सामान ना लगाएं