लोनी: थाना टीलामोड़ पुलिस की हिरासत में आए छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, एसीपी ने दी जानकारी
Loni, Ghaziabad | Mar 11, 2024 सोमवार को थाना टीलामोड़ पुलिस टीम की ओर से थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस मामले को लेकर एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंत बालियान नाम के आरोपी ने 14 वर्षीय लड़की के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की थी। वहीं, हितेश नाम के आरोपी ने अपने पड़ोस की 15 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी।