लोनी: बंथला इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की, लिंग जांच की शिकायत पर
Loni, Ghaziabad | Mar 12, 2024 लिंग जांच की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला इलाके में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीन को सीज किया, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यहां लिंग जांच करने की शिकायत मिल रही थी, उन्होंने पुलिस को मामले में तहरीर दी है।