महाराजगंज: चौक N.P में पुलिया निर्माण में लापरवाही से हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त, बजरंग दल के हस्तक्षेप से रुका कार्य
रविवार दोपहर 2:00 बजे लगभग नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या–8 सोनाडी देवी नगर में नहर से सटे हनुमान मंदिर का एक हिस्सा सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। ठेकेदार की लापरवाही से मंदिर को नुकसान पहुंचने पर क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर मौके पर पहुंचे औ