रामगढ़ चौक: सोंधी बहियार में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 10 एकड़ फसल जलकर खाक, बिजली की चिंगारी से लगी आग
सोंधी बहियार में बुधवार 5 बजे पछुआ हवा के कारण 11 हजार वोल्ट तार से उत्पन्न चिंगारी ने गेंहू के फसल में आग लग गयी। जब तक लोगों को जानकारी हुई तबतक यह आग लगभग 10 एकड़ में उपजे गेहूं के फसल को अपने चपेट में ले लिया। जो जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। वहीं अन्य खेतों में लगे गेहूं के फसल को स्थानीय ग्रामीण के काफी मशक्कत के बाद बहुत मुश्किल से बचाया जा सका