पानबिहार पुलिस चौकी क्षेत्र के गरोठ रोड स्थित तुलाहेड़ा टोल पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार को हुई थी, जिसका लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने कुल तीन अपराध दर्ज किए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में टोलकर्मी भी शामिल है