IIT BHU और NIT जमशेदपुर ने अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौते पर किए हस्ताक्षर
Sadar, Varanasi | Dec 11, 2024 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के बीच बुधवार को IIT BHU के निदेशक कार्यालय के समिति कक्ष में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देना है।