धमतरी शहर में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर एक दिन पूर्व सतनामी समाज के नेतृत्व में सतनामी समाज द्वारा भव्य सतनाम संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देती नजर आई। यात्रा में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही और पूरा वातावरण जय सतनाम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।