ओल्ड एचबी रोड स्थित शांति नगर के पास मंगलवार की रात करीब नौ बजे डिलिवरी बॉय को कार ने धक्का मार दिया। कार के धक्के से डिलीवरी बॉय घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि डिलिवरी बॉय का पैर टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार टर्न लेने के समय डिलिवरी बॉय को धक्का मार दिया। धक्का मारकर कार सवार मौके से भाग गया।