रसूलाबाद: रसूलाबाद कस्बे में धूमधाम से निकली भव्य जवारे यात्रा, गूंजे माता रानी के जयकारे
रसूलाबाद कस्बे के निरालानगर से धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच भव्य जवारे यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।जवारे यात्रा बाजे-गाजे और आकर्षक झांकियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंची। श्रद्धालु सिर पर जवारे लेकर भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।