बड़वानी कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा अंजड क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक डंपर के माध्यम से खनिज गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक डंपर पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए वाहन को खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया है। वहीं जप्त डंपर को अंजड थाने की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।