झाझा: झाझा अंचल कार्यालय में गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन सीओ समेत 3 कर्मियों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
Jhajha, Jamui | Mar 6, 2026 नामांतरण मामलों में अनियमितता को लेकर झाझा के तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत तीन कर्मियों के विरुद्ध झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्तमान अंचलाधिकारी निशा सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी जमुई के आदेश पर 27 फरवरी 2026 को अंचल कार्यालय के निरीक्षण के बाद जांच समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट में पाया गया कि तत्कालीन राजस्व कर्मचारी अवेधश कुमार, रामान