कटनी नगर: रेलवे कर्मचारी ठगी का शिकार, व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते ही ₹87 हजार निकले, कलेक्ट्रेट के सामने ATM में वारदात
डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर ठग और चालाक हो गए है। ताजा मामला कलेक्ट्रेट के सामने एटीएम का है जहां रेलवे कर्मचारी सुशील हल्दकार को ठग ने अपनी बातों में फंसा कर वाट्सप पर लिंक भेज क्लिक करने कहा जैसे लिंक पर सुशील ने क्लिक किया उनके खाते से 87 हजार रूपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन सहित एसपी कार्यालय साइबर सेल में आज सोमवार सुबह 11 बजे शिकायत की है।