जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त हो गया जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल बोर्ड से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एनएच-43 पर स्थित लोरो घाटी की है। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जशपुर के कदमटोली निवासी था, जो जशपुर से दुलदुला की ओर जा रहा था।