सीतापुर: बुसैला में अज्ञात कारणों से व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, उपचार जारी
जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के बुसैला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। बताया जा रहा है, कीटनाशक दवा खाने के बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से डॉक्टर ने हालात को बिगड़ता देख तो जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।