सीतापुर: जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने की समीक्षा बैठक, जारी किए दिशा निर्देश
जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के द्वारा अपने दो दिवशीय सीतापुर दौरे के दौरान समीक्षा बैठक की है। इस दौरान जनपद में संचालित विकास योजनाओं में तेजी लाकर कार्य पूर्ण किए जाने की आवश्यक दिशा निर्देश प्रभारी मंत्री के द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए हैं।