सीतापुर: मालगोदाम में अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक की टक्कर से रेलवे माल गोदाम का भारी भरकम गेट गिरा, एक दुकानदार बुरी तरह घायल
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम में अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक की टक्कर से रेलवे माल गोदाम का भारी भरकम लोहे का गेट बाहर एक दुकान के ऊपर गिर गया। हादसे में फूल की इस दुकान के अंदर बैठे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।