बद्दी: पुलिस थाना बरोटीवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला किया गया दर्ज
Baddi, Solan | Jul 26, 2025 बद्दी पुलिस ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम 6:00 बजे बताया कि दिनांक 26-07-2025 को पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत सिक्का होटल के पास एक व्यक्ति अनुराग निवासी कैथल हरियाणा को काबू कर तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान आरोपी से पर्ची दड़ा सट्टा व जुआ खेलने में इस्तेमाल 2350/- रुपयों की नकदी बरामद हुई । आरोपी लोगों को लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था।