नैनवां: एनएच 52 आठवा मील पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
Nainwa, Bundi | Feb 4, 2025 जिले के नेशनल हाइवे 52 पर 8वां मील पेट्रोल पम्प के पास ट्रेक्टर ट्रॉली व बाईक में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें तीन जने घायल हो गए। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गईं। ग्रामीणों ने तीनो घायलों को निजी वाहन से बून्दी जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। बाइक व ट्रेक्टर की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाईक चकनाचूर हो गईं व ट्रेक्टर ट्रॉली खाई में गिर गई।