गोरमी: गोरमी, मेहगांव, गोहद में लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल हुई नष्ट, किसान चिंतित
गोरमी मेहगांव गोहद क्षेत्र में दो दिन से निरंतर बारिश हो रही है।जिसके कारण किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल नष्ट हो गई।किसान चिंतित हो रहा है। मंगलवार को लगभग 4 बजे कांग्रेस नेता राहुल भदोरिया, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, गोहद विधायक केशव देशाई ने किसानों को शासन द्वारा मुआबजा दिलाने की मांग की है।