सैदपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीया मासूम के साथ नाबालिग द्वारा दुष्कर्म की घटना, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार की देर शाम एक 6 वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से जहाँ समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद से गाँव में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।