चकिया नगर में इस बार होलिका दहन 2 मार्च की बजाय 3 मार्च को किया जाएगा। चंद्र ग्रहण और सूतक काल को देखते हुए स्थानीय लोगों सोमवार शाम 06 बजे बताया की नगर के लोगों व व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है। वार्ड नंबर 04 व 6 स्थित गांधी पार्क में होलिका और भक्त प्रह्लाद की मूर्तियां सजाई गई हैं तथा दहन के लिए चिता तैयार कर ली गई है। 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा।