सोमवार की देर शाम फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) मुकेश कुमार साहा ने भरगामा थाना का गहन निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों—मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पलाइन कक्ष सहित अन्य कार्यालयों का बारीकी से जायजा लिया