सोहावल के नेवादा गोपीनाथपुर में आयोजित श्री मद्भागवत धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।कथावाचक निरंजनदेव जी महराज द्वारा के सानिध्य में सिर पर कलश धारण किए महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।यात्रा के दौरान जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।