इटावा: इकदिल थाना पुलिस ने अवैध चाकू के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Etawah, Etawah | Dec 25, 2024 इकदिल थाना पुलिस ने बुधवार को भरथना मार्ग पर बगिया मोड़ पर घूम रहे व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया हैं। वहीं चितभवन चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी एक संदिग्ध व्यक्ति बगिया मोड़ पर घूम रहा हैं। तभी हमने मौके पर पहुँचकर भदामई निवासी रामज्ञान पुत्र रामवीर को गिरफ्तार कर लिया।