जरमुंडी थाना क्षेत्र बोगली से बेलगुम्मा जाने वाली मार्ग पर रविवार 9 बजे के लगभग एक बाइक जो सरडीहा से नोनीहाट की ओर जा रही थी कि अचानक सड़क पर बालू रहने के कारण बाइक फिसल गया और इस घटना में बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घायल को आसपास के ग्रामीणों के द्वारा उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।खबर संकलन तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।