भोगांव: भोगांव क्षेत्र में बारात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने तीन लोगों को मारपीट कर किया घायल
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी अबले पुत्र अली हसन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह ग्राम महानंदपुर धुंबैया में बरात में अपने रिश्तेदार पप्पू के पुत्र मुन्ना की शादी में आया था।तभी खाना खाने को लेकर गांव के ही बब्बू,बरकत अली,आरिफ, टेकू आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।