भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदरसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ। रबी फसल की सिंचाई हेतु किसानों के खेतों तक चंबल का अमृत जल पहुंचाने के लिए ओपन नहर परियोजना का जल पूजन एवं अर्चन कर जल प्रवाह प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों में हर्ष की लहर देखने को मिली। यह परियोजना क्षेत्र के लिए कृषि विकास का स्वर्णिम युग है।