हौज खास: दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की प्रेस वार्ता, सभी डिपो में लगाए जाएंगे ब्रेथ एनालाइजर
आज दिल्ली सचिवालय से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा सभी डिपो में लगाए जाएंगे Breath Analyser, ड्राइवर को ड्यूटी से पहले पास करना होगा टेस्ट। सभी ड्राइवरों का मेडिकल चेकअप अब केवल दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ही होगा।