हौज खास: विनेश फोगाट ने पहले ही जताई थी साज़िश की आशंका : आप प्रवक्ता रीना गुप्ता
आज पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा विनेश फोगाट ने ओलंपिक खेलने जाने से पहले भी ऐसी साज़िश की आशंका जताई थी। विनेश ने कहा था कि मेरे साथ की पूरी टीम बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा चुनी गई है और यह कहीं कुछ ऐसा ना मिला दे, जिससे कुछ गड़बड़ हो जाए।