तहसील कार्यालय खरगोन स्थित मौसम वैधशाला के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 2.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। खरगोन में रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।