सासाराम: सासाराम में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू, 47 बालिकाओं को लगाया गया टीका
Sasaram, Rohtas | Feb 17, 2025 सासाराम में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू, 47 बालिकाओं को लगा टीका। सासाराम सदर अस्पताल स्थित एमसीएच में सोमवार को दोपहर क़रीब 3:00 बजे मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण अभियान के तहत एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत हुई। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने अभियान का उद्घाटन किया।