बिसौली: फैजगंज बेहटा कस्बा में एक परिवार पर दबंगों ने किया हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bisauli, Budaun | Mar 30, 2026 फैजगंज बेहटा के वार्ड संख्या 2 में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोमवार को 2 बजे करीब सोशल मीडिया पर वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी भूरा शेख ने चोरी का आरोप लगाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर वह अपने बेटों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया।