बिहिया: शाहपुर में ट्रक पर लदे भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामदगी
Behea, Bhojpur | Dec 20, 2024 भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद शाहपुर। शाहपुर में ट्रक पर लदे भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गयी है। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिस और उत्पाद विभाग, पटना की टीम ने संयुक्त छापामारी कर आरा-बक्सर एन एच 922 स्थित रानीसागर बस स्टैंड के पास से अंग्रेजी शराब लदे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक मे लदी शराब की पेटियों के ऊपर मूंगफली की बोरियां रखी हुई थीं।