गभाना: ओगर के कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने जंगला तोड़कर मिड-डे मील योजना का गेहूं किया चोरी
गभाना क्षेत्र के गांव ओगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर रसोईघर का जंगला तोड़कर अंदर घुसे और मिड-डे मील योजना के तहत रखा करीब 50 किलो गेहूं चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो टूटा जंगला देखकर घटना की जानकारी हुई।