जगाधरी: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर जिला बल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते बताएं कि हर साल चाचा नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आज भी इस कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल भवन में किया गया। जिसमें यहां पर ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों और स्टाफ ने मिलकर के अपनी प्रतिभा दिखाई। जीते हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित भी किया।