झुंझुनू: झुंझुनू के गुढा रोड पर सड़क हादसे में दो डंपरों की टक्कर, चालक हुआ घायल
झुंझुनू के गुढा रोड पर मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास सड़क हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, गुढा रोड के आसपास के लोगों ने ने बताया कि गुढा रोड पर दो डंपर आमने-सामने आ रहे थे और किसी अज्ञात कारणो से एक डंपर ने सड़क की दूसरी ओर गाड़ी को लिया जिससे सामने से आ रहा दूसरा डंपर सामने वाले डंपर में घुस गया जिससे एक डंपर का चालक घायल हो गया जिसका इलाज जारी है