खरगोन। शहर के व्यस्त राधावल्लभ मार्केट में देर रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। एसबीआई एटीएम के ऊपर स्थित दो दुकानों सहित एक अन्य दुकान के ताले तोड़े गए। दो दुकानों से चोरी हुई, जबकि एक का केवल ताला तोड़ा गया। दुकानदार मोहित भावसार के अनुसार चोर शटर और कांच तोड़कर अंदर घुसे और कैमरा बॉडी व 5 हजार नकद ले गए।