चूरू के ढाढ़र गांव में मंगलवार को खेत जाते समय ऊंट गाड़ा अनियंत्रित होकर पलट जाने से 47 वर्षीय किसान चांद सिंह घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब चांद सिंह रोजाना की तरह अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक ऊंट गाड़े का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ा पलट गया और किसान उसके नीचे दब गया।