उदवंत नगर: मिल्की से देशी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस ने एक युवक को मिल्की गांव से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान मिल्की गांव निवासी जगनरायण सिंह का 19 वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार के रूप मे हुआ। पुलिस ने गुप्त सूचना पर मिल्की गांव से पकड उदवंतनगर थाने लाया एवम उदवंतनगर थाने मे आर्म्स का केस दर्ज कर आगे की करवाई को जेल भेज दिया।