मंदसौर: सीतामऊ में बेटियों ने मां को दी मुखाग्नि, मां की सेवा करने के साथ-साथ अंतिम यात्रा में कंधा देकर निभाया फर्ज
महिला की मौत के बाद बेटियों ने उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली और मां को कंधा देकर मुखाग्नि दी। क्षत्रिय खाती समाज अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा कि बेटियों ने मां की सेवा करने के साथ अंतिम संस्कार कर समाज को अच्छा संदेश दिया है। ये एक अच्छी पहल है। समाज में इससे जागृति आएगी।