मंदसौर: कॉलेज ग्राउंड की पटाखा मार्केट में दुकानों का बनना हुआ शुरू, भगवान के चित्र वाले पटाखे रहेंगे बैन
मन्दसौर शहर के कॉलेज ग्राउंड में लगने वाले पटाखा मार्केट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 250 से ज्यादा लोगों ने पटाखा बाजार में दुकान लगाने की रुचि दिखाई है। कॉलेज ग्राउंड में टीन चद्दर से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। शहर के पटाखा मार्केट अध्यक्ष राजू अखेरिया ने बताया कि करीब 200 से 250 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।